{"_id":"5a734c054f1c1b84268b7dc3","slug":"111517505541-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी समेत 15 विभाग लाखों के कर्जदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी समेत 15 विभाग लाखों के कर्जदार
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। आम जन पर सरकारी सेवाओं के एवज में बिल भुगतान का डंडा चलाने वाले अधिकारी और महकमे खुद बकाया देने में पीछे हैं। डीएम-एसपी समेत 15 विभाग पिथौरागढ़ विद्युत वितरण खंड के साढ़े 64 लाख रुपये से अधिक के बकाएदार हैं। ये अधिकारी और महकमे वर्षों से बिजली बिल पर कुंडली मारे बैठे हैं। इन बकाएदारों में मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, बीएसएनएल के एसडीओ टॉप थ्री में शामिल हैं।
पिथौरागढ़ विद्युत वितरण खंड ने बृहस्पतिवार को सरकारी बकाएदारों की सूची जारी की है। इन अधिकारियों और विभागों पर दिसंबर 2017 तक साढ़े 64 लाख से अधिक की रकम बकाया है। खंड के बार-बार बिल भेजने और नोटिस जारी करने के बाद भी बकाया जमा कराने की जहमत नहीं उठाई है। हैरत की बात है कि इन बकाएदारों में राजस्व वसूली से लेकर कानूनी कार्रवाई करने वाले अधिकारी और विभाग तक शामिल हैं।
इससे अधिकारी और महकमों की सरकारी सेवा का बिल चुकाने के प्रति संजीदगी का पता चलता है। यहां यह उल्लेख करना भी जरूरी है कि आम जन अगर बिल भुगतान में थोड़ी सी भी देर करता है तो उसका संयोजन तुरंत काट दिया जाता है, लेकिन यहां वर्षों से लाखों बकाये के बाद भी बिजली बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन
बकाएदार विभाग बकाया धनराशि रुपये में
मुख्य शिक्षा अधिकारी 926875
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी 1405533
प्रभागीय वनाधिकारी 136403
मुख्य चिकित्सा अधिकारी 1469693
पुलिस अधीक्षक 130907
एसडीओ, बीएसएनएल 956983
जिला पशु चिकित्सा अधिकारी 104298
ईई, लोनिवि 89311
ईओ, यूपी निर्माण निगम 19172
मुख्य विकास अधिकारी 257953
जिलाधिकारी 677859
जिला उद्यान अधिकारी 26521
जिला पूर्ति अधिकारी 18527
ईओ, नगर पालिका पिथौरागढ़ 227683
ईओ, नपा, गंगोलीहाट 29683