फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नैनीसैनी से उड़ान शुरू होने की सूचना से लोग खुश

नैनीसैनी से उड़ान शुरू होने की सूचना से लोग खुश

Sat, 11 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
नैनीसैनी से उड़ान शुरू होने की सूचना से लोग खुश
पिथौरागढ़। कई वर्षों से वीरान पड़ी नैनीसैनी हवाईपट्टी से मार्च में उड़ान शुरू होने की सूचना से पर्यटन व्यवसायी और होटल व्यवसायी बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि अब इस मामले को ज्यादा समय तक टालना उचित नहीं है। राज्य गठन से पूर्व 1994 में बनकर तैयार हो चुकी नैनीसैनी हवाईपट्टी से उड़ान शुरू करने की कवायद अविभाजित उत्तर प्रदेश में भी हुई थी। राज्य गठन के बाद हर सरकार ने उड़ान शुरू करने का वादा किया था। पिछली बार कांग्रेस शासन में तो एक बार नैनीसैनी से 42 सीटों वाला विमान उड़ाने की तैयारी तक हो चुकी थी।
विज्ञापन


नैनीसैनी हवाईपट्टी के निर्माण का काम 1991 में शुरू हुआ। पहले राइट्स कंपनी ने इसका निर्माण किया और तब तीन करोड़ रुपये की लागत से बनी इस हवाईपट्टी में 40 लाख रुपये का टर्मिनल भवन भी बनाया गया था। बाद में कई उड्डयन कंपनियों की सलाह पर इसका विस्तारीकरण हुआ। पहले हवाईपट्टी की लंबाई 1500 मीटर थी। विस्तारीकरण के बाद यह लंबाई अब 1700 मीटर हो गई है।
विज्ञापन


विस्तारीकरण का काम ब्रिडकुल कंपनी कर रही है। हवाईपट्टी से उड़ान शुरू करने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार तेजी से काम करती दिख रही है। पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने दौरा किया और शुक्रवार को प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने ऐलान किया कि मार्च से हवाईसेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल एसोसिएशन के सचिव राकेश देवलाल का कहना है कि अब इस मामले को टाला नहीं जाना चाहिए। जिले के पर्यटन व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नैनीसैनी हवाईपट्टी से उड़ान शुरू करना बेहद जरूरी है। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन कुमार जोशी का कहना है कि अब उड़ान शुरू होने की उम्मीद है। सरकार को अपने कदम पीछे नहीं खींचने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed