{"_id":"59e0f4434f1c1baf678b59b1","slug":"111507914819-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी विद्यार्थियों ने स्थानीय बच्चों से साझा किए अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी विद्यार्थियों ने स्थानीय बच्चों से साझा किए अनुभव
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। अमेरिका स्थित हवाई विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के दल ने यहां के विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। विदेशी विद्यार्थियों ने अपने देश के जनजीवन और संस्कृति के बारे में जानकारियां दी। साथ ही यहां के विद्यार्थियों को अपने देश में आने का आमंत्रण भी दिया।
यहां इंटरनेशनल लर्निंग सेंटर (आईएलसी) में शुक्रवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम में आईएलसी के संचालक सिंद्रे वेटविक ने विदेशी और स्थानीय बच्चों के बीच संवाद कराया।
कार्यक्रम में दक्षिण कोरिया के जो, कनाडा के एशले, ऐरिका, इथोपिया की टिगरल, अमेरिका के ल्यूक और मैगन ने अपने देश के रहन-सहन, खानपान, संस्कृति की जानकारी दी और पिथौरागढ़ के बच्चों से यहां प्रचलित नृत्य, खानपान, संस्कृति की जानकारी हासिल की। इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि यहां के बच्चों को एक साथ विभिन्न देशों की संस्कृति, भाषा, खानपान के बारे में जानकारी मिल गई। कार्यक्रम के आयोजक सिंद्रे वेटविक ने कहा कि बच्चे चाहे किसी भी देश के हों उनकी जिज्ञासा का स्तर एक सा होता है।