{"_id":"59dd018f4f1c1b8d698b50c0","slug":"111507656079-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग, नर्सिंग कॉलेज के काम में तेजी लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग, नर्सिंग कॉलेज के काम में तेजी लाने के निर्देश
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। वित्त, पेयजल, आबकारी मंत्री प्रकाश पंत ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में निर्माणाधीन बहुमंजिला कार पार्किंग और निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। पिथौरागढ़ के किले के सुंदरीकरण के काम को जल्द पूरा करने को कहा।
मंत्री ने कहा जिला मुख्यालय की पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए बहुमंजिला कार पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बाद सड़क पर वाहनों का दबाव कम होगा। मंत्री ने कार पार्किंग से सटे देवसिंह खेल मैदान में दर्शक दीर्घा बनाने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी सी रविशंकर से कहा कि वह 10 दिन के भीतर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक कर दर्शक दीर्घा और मैदान के पास एक सांस्कृतिक मंच का निर्माण कराने के लिए नक्शा तैयार करवाएं।
नर्सिंग कॉलेज भवन के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अवशेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री ने जिलाधिकारी से इन कार्यों की प्रगति की समस्या हर सप्ताह करने को कहा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, महेंद्र लुंठी, सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी, केएस वल्दिया, राजेंद्र भट्ट, पवन जोशी आदि मौजूद थे।