फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   तिब्बत सीमा पर ज्यादा सजग रहने की जरूरत:आईजी

तिब्बत सीमा पर ज्यादा सजग रहने की जरूरत:आईजी

Tue, 22 Aug 2017 10:56 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
तिब्बत सीमा पर ज्यादा सजग रहने की जरूरत:आईजी
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के महानिरीक्षक पुनीत रस्तोगी ने आईटीबीपी की सातवीं वाहिनी का निरीक्षण किया। उन्होंने उच्च हिमालय क्षेत्र में तैनात जवानों को दी जा रही सुविधा और भारत-तिब्बत सीमा के हालातों की जानकारी हासिल की। कहा कि तिब्बत सीमा पर ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। मंगलवार को यहां पहुंचे आईजी ने आईटीबीपी की सातवीं वाहिनी की सभी शाखाओं में जाकर जवानों से बातचीत की।
विज्ञापन


वाहिनी मुख्यालय में हुई सैनिक सभा में आईजी ने कहा कि वर्तमान में भारत-तिब्बत सीमा पर और अधिक मुस्तैदी से 24 घंटे ड्यूटी देने की जरूरत है। उन्होंने सैनिक सभा में ही कई जवानों की समस्याओं का निदान मौके पर ही किया।
विज्ञापन


आईजी ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तैनात जवानों का हालचाल सेनानी महेंद्र प्रताप से मालूम किया और उनको हरसंभव सुविधाएं देने एवं उनके परिजनों का भी ध्यान रखने के निर्देश दिए। आईजी ने मांगती और मालपा में आपदा के बाद आईटीबीपी के जवानों द्वारा दिखाई गई तत्परता की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed