फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बहुउद्देशीय शिविर में हुआ समस्याओं का निस्तारण

बहुउद्देशीय शिविर में हुआ समस्याओं का निस्तारण

Fri, 18 Aug 2017 10:52 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
बहुउद्देशीय शिविर में हुआ समस्याओं का निस्तारण
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। बनकोट में लगे बहुउद्देशीय शिविर में लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। कई प्रमाणपत्र निर्गत किए गए। सरकारी विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। शिविर की अध्यक्षता कर रहीं विधायक मीना गंगोला ने एसडीएम वैभव गुप्ता से शिविर में अनुपस्थित पेयजल निगम और सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन


बनकोट के राजकीय इंटर कॉलेज में लगे शिविर में लोगों ने समाज कल्याण विभाग की पेंशन नहीं मिलने का मामला उठाया। विधायक ने जिला समाज कल्याण अधिकारी पीबी सिंह को पेंशनभोगियों को समय पर पेंशन का भुगतान करने को कहा। उन्होंने कहा कि पेंशन मद में धन की कमी है तो वह शासन से धन अवमुक्त कराएंगी। लोगों ने कुनल्ता सड़क पर डामरीकरण की मांग उठाई। बरसात से मकान, आंगन की दीवार क्षतिग्रस्त होने के मामले भी शिविर में उठे। विधायक ने एसडीएम से प्रभावितों को मुआवजा दिलाने को कहा। पेयजल निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के न होने से इन विभागों की समस्याओं पर चर्चा नहीं हो पाई।
विज्ञापन


शिविर में 20 दिव्यांगों के आवेदन पत्र प्राप्त हुए, 20 दिव्यांगों को प्रमाणपत्र जारी किए गए। नौ लोगों को स्थायी प्रमाणपत्र जारी किए गए। जाति के 8, आय के 21 और 3 चरित्र प्रमाणपत्र जारी किए गए। 45 बालिकाओं को कन्याधन के चेक बांटे गए। स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर 198 लोगों का परीक्षण किया। पहली बार इलाके में दिव्यांग प्रमाणपत्र बनने पर लोगों ने विधायक का आभार जताया। शिविर में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ऊषा गुंज्याल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट के प्रभारी चिकित्साधिकारी कुुंदन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed