फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कालेज में ड्रेस कोड लागू करने के खिलाफ प्रदर्शन

कालेज में ड्रेस कोड लागू करने के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 25 Jul 2017 10:42 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
कालेज में ड्रेस कोड लागू करने के खिलाफ प्रदर्शन
पिथौरागढ़। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रों ने मंगलवार को ड्रेस कोड के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। छात्रों ने इसे विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ डालने वाला कदम बताया। कहा कि इस बार प्रवेश शुल्क बढ़ाया गया है। इससे भी विद्यार्थी परेशानी में आ जाएंगे।
विज्ञापन


छात्रसंघ उपाध्यक्ष मनीष सामंत के नेतृत्व में एकत्र छात्रों ने कहा कि सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन शिक्षा का स्तर सुधारने, कॉलेजों की व्यवस्था सुधारने की दिशा में तो कोई कदम नहीं उठा रहा है लेकिन नए-नए नियम थोपकर छात्रों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


ऑनलाइन प्रवेश, ड्रेस कोड, शुल्क वृद्धि जैसे नियमों को लागू कर नई सरकार ने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। सरकार की गलत नीति के कारण अब तक कॉलेजों में नए शिक्षा सत्र के प्रवेश शुरू नहीं हो पाए हैं। सत्र नियमन का दावा करने वाली सरकार अब कैसे इसको लागू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने ऐलान किया है कि जबर्दस्ती थोपे जा रहे नियमों का विरोध किया जाएगा और आंदोलन लगातार जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन में छात्रनेता करन खाती, सूरज वल्दिया, गणेश दानू, मनमोहन ज्याला, निखिल सार्की, तरुण जोशी, कमलेश कसनियाल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed