{"_id":"57e2bad64f1c1b0502a835b5","slug":"1111-anganwadi-centers-hanging-locks","type":"story","status":"publish","title_hn":"1111 आंगनबाड़ी केंद्रों पर लटके ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1111 आंगनबाड़ी केंद्रों पर लटके ताले
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट
Updated Wed, 21 Sep 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां
- फोटो : अमर उजाला
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां सरकारी सेवा में लेने और सम्मानजनक मानदेय की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सभी संगठनों के आंदोलन में कूद जाने से जिले के 1111 आंगनबाड़ी केंद्रों में ताला लटक गया है। जिला मुख्यालय में कार्यकर्त्रियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि सरकार ने तत्काल समस्या हल नहीं की तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
डीडीहाट में 15 दिनों से धरने में बैठे आंगनबाड़ी वर्करों ने केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। यूनियन की ब्लाक अध्यक्ष अनीता कन्याल ने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा से आंगनबाड़ी वर्करों की मांगों के लिये धन का आवंटन नहीं कर रही हैं। खासकर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के खिलाफ बोलते हुए यूनियन के वक्ताओं ने कहा कि मेनका गांधी खुद महिला होकर आंगनबाड़ी वर्कर्स के हमेशा खिलाफ रहती है जिसे यूनियन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदर्शन करने वालों में हंसा कन्याल, विमला जोशी, मंजू बोरा, दीपा बोरा, भागीरथी, सरस्वती, मंजू टोलिया मौजूद थी।
विज्ञापन