{"_id":"5b730f1342c7926b335cc09f","slug":"108-personnel-work-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 कर्मियों ने कार्यबहिष्कार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 कर्मियों ने कार्यबहिष्कार किया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 14 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में खड़े 108 वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन नहीं मिलने से नाराज 108 कर्मियों ने मंगलवार को कार्यबहिष्कार किया। इस दौरान पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंडों में कर्मियों ने वाहनों को खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले में नौ 108 वाहन और नौ खुशियों की सवारी हैं। सभी विकासखंडों को एक-एक वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। 108 वाहन पहाड़ पर आपात स्थिति में वरदान साबित हुआ है, लेकिन एक पखवाड़े से ईंधन नहीं मिलने से सभी वाहन अस्पताल परिसर में खड़े हैं। पिथौरागढ़ महिला अस्पताल परिसर में तीन खुशियों की सवारियां ईंधन के अभाव में खड़ी हैं। प्रसव के बाद महिलाओं को घर तक पहुंचाने की सुविधा भी अब बंद हो गई है। ऐसे में गरीब परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
इधर, पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज 108 कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। पिथौरागढ़ जिले में कोआर्डिनेटर सहित कुल 55 कर्मचारी तैनात हैं। जिला मुख्यालय में गणेश भट्ट, पंकज दयाल, पूरन सिंह, दीपक चंद, चंदन सिंह बिष्ट, ललित कुमार, पंकज राणा सहित सभी चालक हड़ताल पर रहे। इसके अलावा अन्य विकासखंडों में भी 108 कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। वहीं, 108 वाहन खड़े होने से मरीजों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन