{"_id":"5cbf48d8bdec2214046f1889","slug":"108-ke-pahie-thame","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 के पहिए थमे, 1600 रुपये में जीप बुक कराकर पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 के पहिए थमे, 1600 रुपये में जीप बुक कराकर पहुंचे अस्पताल
Tue, 23 Apr 2019 10:48 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
रीठा साहिब में खड़ा आपात चिकित्सा सेवा 108 एंबुलेंस।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई कंपनी के साथ अनुबंध होने के कारण 108 और खुशियों की सवारी के कई कर्मचारियों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। पुराने 52 कर्मचारियों को सेवा समाप्ति के नोटिस जारी करने से कर्मचारियों में नाराजगी है। नाराज कर्मचारियों के सचिवालय घेराव के लिए देहरादून रवाना होने से पिथौरागढ़ जनपद में सात 108 और छह खुशियों की सवारी और चंपावत में पांच 108 एंबुलेंस और तीन खुशियों की सवारी के पहिए थमे रहे। 108 का संचालन नहीं होने से प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं को निजी खर्च पर वाहन बुक कराकर अस्पताल पहुंचना पड़ा।
पिथौरागढ़ जिले में नौ 108 वाहन और नौ खुशियों की सवारी संचालित होती हैं। अब तक इन आपातकालीन वाहनों के संचालन का जिम्मा जीवीके ईएमआरआई के पास था, जबकि अब कम्यूनिटी एक्शन मोटिवेशन प्रोग्राम को इस आपातकालीन सेवा के संचालन का जिम्मा दिया गया है। नई कंपनी के साथ हुए अनुबंध के बाद सीमांत जिले में काम करने वाले 52 कर्मियों को नोटिस जारी होने से कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर आशंकित हैं। 108 कर्मचारी पूर्व की भांति उसी वेतन और उसी लोकेशन पर नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को जिले के अधिकांश कर्मचारी सचिवालय घेराव के लिए देहरादून रवाना हो गए। इसके चलते धारचूला और बेड़ीनाग को छोड़कर जिले के शेष स्थानों पर 108 और खुशियों की सवारियों के पहिए थम गए हैं। 108 सर्विस के स्थानीय अधिकारी के अनुसार धारचूला और बेड़ीनाग में दोनों वाहन चल रहे हैं। गंगोलीहाट में केवल खुशियों की सवारी संचालित हो रही है।
पिथौरागढ़ में 108 वाहनों का संचालन ठप है। दो खुशियों की सवारियां चल रही हैं। पिथौरागढ़, डीडीहाट, कनालीछीना, थल और गंगोलीहाट के 108 वाहन ठप होने से प्रसव के लिए महिलाओं को हजारों रुपये खर्च कर जिला महिला अस्पताल पहुंचना पड़ा। सेलसल्ला निवासी सुमन को मंगलवार की सुबह प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने जब 108 को फोन किया तो तकनीकी खराबी बताई गई। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने 1600 रुपये में जीप बुक कराई। इसके बाद सुमन को महिला अस्पताल लेकर आए। इसके अलावा गंगोलीहाट से चंपा देवी, मुनस्यारी से सुनीता देवी और जाख पंत से अंकिता भी निजी खर्च पर जीप बुक कराकर महिला अस्पताल आईं। मंगलवार को महिला अस्पताल में कुल नौ प्रसव हुए।