फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   108 ambulance going to pick up pregnant woman stuck in traffic jam for about an hour

Pithoragarh News: गर्भवती को लेने जा रही 108 एंबुलेंस करीब एक घंटे तक जाम में फंसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
108 ambulance going to pick up pregnant woman stuck in traffic jam for about an hour
गणाई गंगोली में जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली में हर दिन जाम की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। बावजूद इसके जाम से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। गणाई से एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए सेराघाट लेने जा रही 108 एंबुलेंस 55 मिनट तक जाम में फंसी रही। किसी तरह जाम खुला तो एंबुलेंस महिला को लाने के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

गणाई गंगोली मुख्य बाजार में सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े वाहनों से शनिवार सुबह 7:30 बजे जाम लग गया। इसमें दिल्ली धारचूला, दिल्ली-पिथौरागढ़ जाने वाली दो रोडवेज बसों के अलावा हल्द्वानी, अल्मोड़ा, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, क्विटी, थल, नाचनी, मुवानी ,चौकोड़ी, बेड़ीनाग, राईआगर, चौड़मन्या, कांडा, बागेश्वर जाने वाले वाहन फंसे रहे। इसमें सेराघाट गर्भवती महिला को लेने जा रही एंबुलेंस भी 55 मिनट तक फंसी रही। किसी तरह जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

लंबे समय से हो रही बाईपास निर्माण की मांग
क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र उपाध्याय ने मुख्य बाजार में पूर्व की भांति दो सिपाहियों की नियुक्त और बाईपास बनाने की मांग की है। कहा कि इसके लिए थानाध्यक्ष बेड़ीनाग और तहसील कार्यालय में पत्र पत्र भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed