फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बंद पड़े स्कूल में महिलाएं कर रहीं मशरूम उत्पादन

बंद पड़े स्कूल में महिलाएं कर रहीं मशरूम उत्पादन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
बंद पड़े स्कूल में महिलाएं कर रहीं मशरूम उत्पादन
बलुवाकोट/ पिथौरागढ़। बलुवाकोट में महिलाओं ने मशरूम उत्पादन की नई इकाई शुरू की है। मशरूम उत्पादन को महिलाआें ने आजीविका का आधार बनाया है और इनकी ओर से वर्तमान में हो रहे उत्पादन को दस गुना तक बढ़ाने की कोशिश है।
विज्ञापन


नई मशरूम उत्पादन इकाई दोपातल के प्राथमिक विद्यालय के भवन में स्थापित किया गया है। यह स्कूल कम छात्र संख्या के कारण बंद हुआ था। सामाजिक संस्था परिवर्तन के सुझाव पर मुख्य विकास अधिकारी ने मशरूम उत्पादन के लिए यह भवन उपलब्ध कराया। ढुंगातोली के जय जगन्नाथ महिला स्वयं सहायता समूह ने दोपातल विद्यालय में मशरूम उत्पादन का कार्य शुरू किया। परिवर्तन संस्था के अध्यक्ष रोहित खाती ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी ने बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत समूह को 50 किलो मशरूम बीज और ड्रम उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन


जय केदार संस्था गुइयां के अध्यक्ष होशियार सिंह महिलाओं को निशुल्क मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दे रहे हैं। जाग्रति संस्था ढुंगातोली के अध्यक्ष गोविंद सिंह, जोगा सिंह इस काम में सहयोग कर रहे हैं। बलुवाकोट के सब्जी विक्रेता कमान सिंह ने मशरूम को बाजार मुहैया कराने की जिम्मेदारी ली है। सरस बाजार बलुवाकोट में पहले से स्थापित मशरूम उत्पादन इकाई में प्रतिदिन तीन से पांच किलो मशरूम पैदा हो रहा है। समूहों का लक्ष्य प्रतिदिन 50 किलो मशरूम उत्पादन करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed