{"_id":"5c13e43fbdec2253ae77a7fd","slug":"101544807487-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ जिले में आज से शुरू होगा खेलमहाकुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ जिले में आज से शुरू होगा खेलमहाकुंभ
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले में 15 दिसंबर से खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जनपद के सभी न्याय पंचायतों से लेकर विकासखंड और जिला स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी। जिला स्तर पर विजयी प्रतिभागी राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।
जनपद में खेल महाकुंभ के आयोजन को लेकर शुक्रवार को डीएम सी रविशंकर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में बैठक हुई। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत चौहान ने बताया कि युवा कल्याण, शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं पंचायती विभाग के सहयोग से खेल महाकुंभ में सर्वप्रथम 15 से 20 दिसंबर तक प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी।
विजयी प्रतिभागी विकास खंड स्तर पर और ब्लॉक स्तर पर विजयी खिलाड़ी जिला स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। जनपद स्तर पर विजेता राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने देहरादून जाएंगे। विकास खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को 300, 200 और 150 रुपये का तथा जिला स्तर पर 700, 500, 300 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। निर्णायक मंडल में शिक्षा एवं खेल विभाग के खेल प्रशिक्षक शामिल होंगे।
विज्ञापन
बैठक में डीडीओ गोपाल गिरी, सीईओ बीपी सिमल्टी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.राजेश ढकरियाल, युवा कल्याण अधिकारी शांति प्रसाद आर्य, व्यायाम प्रशिक्षक डीएन द्विवेदी, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्यासागर, खेल समन्वयक जितेंद्र वल्दिया, विक्रम दिगारी आदि थे।