{"_id":"5bdb3687bdec2269bc7fec20","slug":"101541092999-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्कूल बंद मिले तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्कूल बंद मिले तो होगी कार्रवाई
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बेड़ीनाग के बेलडागर में एसडीएम के निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्कूल बंद पाए जाने पर शिक्षा महकमा सक्रिय हो गया है। जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि माध्यमिक विद्यालयों की देखादेखी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद किए जाते हैं, तो कार्यरत शिक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बेड़ीनाग के एसडीएम तुषार सैनी ने मंगलवार को कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक प्राथमिक विद्यालय बंद मिला। उन्होंने रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। इस संबंध में जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा शौकत अली ने कहा कि निरीक्षण के दौरान पाया जा रहा है कि हाईस्कूल, इंटर की तरह प्राथमिक विद्यालय माह की 15 और अंतिम कार्य दिवस 31 को आधे दिन का अवकाश कर स्कूल बंद कर देते हैं।
उन्होंने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों में छात्र संख्या अधिक होने के कारण उन्हें माह का रजिस्टर बंद करने के लिए आधे दिन का अवकाश देय है। उन्होंने कहा कि भविष्य में राप्रावि, राउप्रावि उक्त तिथियों में बंद मिले तो उनमें कार्यरत शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।