{"_id":"5b9e8db1867a557ed04918e3","slug":"101537117617-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंजी से लौटे 16 वें दल के 57 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंजी से लौटे 16 वें दल के 57 यात्री
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा के 16वें दल के 57 यात्री गुंजी से पिथौरागढ़ पहुंचे। पर्यटक आवास गृह में भोजन करने के बाद यात्री जागेश्वर को रवाना हो गए हैं। यात्रा पर गए 17वें और 18वें दल के 49 यात्रियों ने डेरापुक पहुंचने के बाद यमद्वार से कैलाश की परिक्रमा शुरू कर दी है।
16वें दल के यात्री शनिवार शाम परिक्रमा पूरी कर गुंजी पहुंच गए थे। रविवार सुबह साढ़े छह बजे वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने नैनीसैनी हवाई पट्टी से गुंजी की उड़ान भरी। साढ़े आठ बजे गुंजी से पहले चक्कर में 17 यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर नैनीसैनी पहुंचा।
इसके बाद दो चक्कर में 20-20 यात्रियों को गुंजी से पिथौरागढ़ लाया गया। यात्रियों का नैनीसैनी में यात्रा के नोडल अधिकारी दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
विज्ञापन
वायुसेना के ग्रुप कैप्टन गुंजी पहुंचे
पिथौरागढ़। वायुसेना के ग्रुप कैप्टन विकास बाली ने कैलाश मानसरोवर यात्रा में वायुसेना की ओर से किए गए कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने गुंजी पहुंचकर वहां भी व्यवस्थाएं देखीं। उनके साथ विंग कमांडर कपिल राजपूत, फ्लाइट लेफ्टिनेंट जसपाल भी थे। उनकी अगवानी गुंजी वायुसेना के प्रमुख ग्रुप कैप्टन केके गुरव, विंग कमांडर एन पाठक ने की। उन्होंने यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी का आभार जताया। बाद में उन्होंने यात्रा के नोडल अधिकारी दिनेश गुरुरानी की पहल पर नैनीसैनी हवाई पट्टी पर पौधरोपण भी किया।