{"_id":"5b8d687c42c79246773ebf51","slug":"101535993980-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के लिए रेफर की गई गर्भवती ने रास्ते में जन्मा बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के लिए रेफर की गई गर्भवती ने रास्ते में जन्मा बच्चा
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। सीमांत मुनस्यारी तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर न होने से रेफर की गई एक गर्भवती ने पिथौरागढ़ जाते समय रास्ते में ही बच्चे को जन्म दिया। एक सप्ताह के भीतर मुनस्यारी से रेफर करने के बाद मार्ग में प्रसव का यह दूसरा मामला है।
मुनस्यारी के गैला पत्थरकोट निवासी भगत राम की पत्नी उर्मिला देवी को प्रसव के लिए छह दिन पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में भर्ती किया गया था। सोमवार को उसे हॉयर सेंटर के लिए रेफर किया। वाहन में पिथौरागढ़ ले जाते समय मदकोट के समीप उर्मिला को तेज प्रसव पीड़ा हुई।
इस पर घबराए परिजनों ने मदकोट में दाई का काम करने वाली जीवंती को बुलाया। इसके बाद दाई ने उर्मिला का प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
चार दिन पूर्व मुनस्यारी से पिथौरागढ़ के लिए रेफर की गई एक गर्भवती महिला ने जीप में ही बच्चे को जन्म दिया था। मुनस्यारी में डॉक्टर नहीं होने से लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।