फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जीजीआईसी में बंदरों के आतंक से शिक्षण कार्य प्रभावित

जीजीआईसी में बंदरों के आतंक से शिक्षण कार्य प्रभावित

Sun, 26 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
जीजीआईसी में बंदरों के आतंक से शिक्षण कार्य प्रभावित
पिथौरागढ़। नगर के जीजीआईसी परिसर में कटखने बंदरों का आतंक मचा है। दर्जनों की संख्या में स्कूल परिसर में घूम रहे बंदर काटने को दौड़ते हैं। इससे शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


गंगोत्री गर्ब्याल इंटर कालेज की छत और आसपास पेड़ों में बंदरों के कई झुंड रहते हैं। सुबह होते ही बंदर परिसर में घूमने लगते हैं। वर्तमान में विद्यालय में 500 छात्राएं पढ़ती हैं। परिसर में आते जाते समय यह बंदर काटने के लिए बच्चों पर झपटते रहते हैं।
विज्ञापन


स्कूूल स्टाफ को एक कक्षा से दूसरी कक्षा में जाते समय हाथ में डंडा पकड़ना पकड़ता है। प्रधानाचार्य नंदा रावत ने वन विभाग से स्कूल परिसर में दो पिंजरे लगाने की मांग की है। इधर, वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार से स्कूल परिसर में पिंजरा लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed