{"_id":"5b63483c4f1c1bb8538b6a66","slug":"101533233212-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर की चपेट में आने से महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर की चपेट में आने से महिला घायल
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला तहसील मुख्यालय से 21 किमी दूर जुम्मा में जोगा सिंह की पत्नी सरिता देवी पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई।
वह गाय चराने जंगल गई थी। इस दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से वह 50 मीटर खाई में गिर गई। इस हादसे में उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आ गई। आसपास मौजूद महिलाओं की सूचना पर ग्रामीणों ने सरिता को खाई से निकाला। इसके बाद उसे धारचूला अस्पताल पहुंचाया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। भाजपा नेता धन सिंह धामी और बीएस थापा ने जिलाधिकारी कार्यालय फोन कर हेलीकॉप्टर की मांग की। इसके बाद सरिता को हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो