{"_id":"5b439e7b4f1c1bc2248b562c","slug":"101531158139-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़ौली के काश्तकारों को नहीं मिला सड़क में कटी भूमि का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़ौली के काश्तकारों को नहीं मिला सड़क में कटी भूमि का मुआवजा
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना(पिथौरागढ़)। गुड़ौली के काश्तकारों को सड़क में कटी भूमि का मुआवजा छह साल बाद भी नहीं मिला है। काश्तकार प्रशासन के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं। परेशान काश्तकारों ने क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विधायक विशन सिंह चुफाल को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के दौरान वर्ष 2012 में ग्राम सभा गुड़ौली के दंगड़ा तोक में काश्तकारों की जमीन खेतों में खड़ी फसल समेत काट दी थी। सड़क के ऊपर स्थित एक मंदिर को भी खतरा पैदा हो गया है।
बरसात में सड़क की नाली बंद होने से मलबा घर में घुस रहा है। कई बार सूचना देने के बाद भी सीमा सड़क संगठन द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। नवीन चंद्र पांडेय, दिनेश चंद्र, नरेश चंद्र, पीतांबर पांडेय, जीवानंद पांडेय, देवीदत्त, मथुरा दत्त, दीपक पांडेय, पंकज पांडेय, श्रीकृष्ण पांडेय, केदार दत्त, नरेंद्र पांडेय, दयाकृष्ण पांडेय आदि प्रभावितों ने शीघ्र सड़क में कटी जमीन का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। ब्यूरो