{"_id":"5b253cfd4f1c1bb16e8b8299","slug":"101529167101-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण तक जारी रहेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण तक जारी रहेगा आंदोलन
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मणकनाली-पाभे सड़क निर्माण को लेकर 15वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। शनिवार को जीवन सिंह, शेखर उप्रेती, भूपेश उप्रेती, कुंदन सिंह क्रमिक अनशन में बैठे हैं।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंचल सिंह भंडारी ने सरकार, प्रशासन और पीएमजीएसवाई डिवीजन पर आंदोलन की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि 15 दिन बाद भी आंदोलनकारियों की सुध लेने के लिए सरकार का कोई प्रति निधि नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि इलाके के तमाम गांव सड़क से वंचित हैं, लोगों को छह से नौ किमी तक सड़क में आने के लिए पैदल चलना पड़ता है। दो साल पहले इलाके के लिए 7.2 किमी सड़क मंजूर की, टेंडर लगा दिए गए, लेकिन अब तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं किया गया है। समिति ने कहा यदि शीघ्र सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील कर दिया जाएगा। अनशनकारियों के समर्थन में पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष धन सिंह मेहता, वीरेंद्र भंडारी, किशन उप्रेती, कैलाश सिंह, चंद्र बल्लभ उप्रेती, दर्शन राम, पूरन राम, सूरज राम, बहादुर सिंह, सुरेश पंडा, प्रताप भंडारी ने धरना दिया।