फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पीपीपी मोड से हटने के बाद अस्पताल का पहला दिन

पीपीपी मोड से हटने के बाद अस्पताल का पहला दिन

Mon, 14 May 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पीपीपी मोड से हटने के बाद अस्पताल का पहला दिन

विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पब्लिक-प्राइवेट पाटनर्शिप (पीपीपी) मोड से बाहर निकलने के बाद मुनस्यारी अस्पताल में सोमवार को अकेले डॉक्टर ने मरीजों की नब्ज टटोली। अलबत्ता अस्पताल में मरीजों को एक्सरे की सुविधा नहीं मिल सकी। इसके चलते एक मरीज को बाहर एक्सरे करना पड़ा।

मुनस्यारी का सीएचसी 13 मई तक पीपीपी मोड से संचालित था। अब यह अस्पताल फिर से सरकारी स्वामित्व में आ गया है। अलबत्ता अभी यहां किसी डॉक्टर की नियुक्ति स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं की गई है। एक डॉक्टर मदकोट और एक डॉक्टर डुंबर अस्पताल से यहां संबद्ध किए गए हैं। मगर पहले दिन एक ही डॉक्टर तैनात थे। इसके अलावा दो फार्मेसिस्ट, दो एएनएम, एक स्टाफ नर्स, हेल्थ विजिटर, वार्ड ब्वाय, स्वच्छक व चालक को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


अमर उजाला की पड़ताल में डॉ.दिनेश चंदोला मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते मिले। उन्होंने 58 मरीजों का परीक्षण किया। बुखार से पीड़ित चंद्रा देवी चिकित्सक के इलाज से संतुष्ट दिखी और दवा भी अस्पताल से ही मिली। वहीं पांव में चोट लगने से अस्पताल पहुंच के एक अन्य मरीज राहुल को एक्सरे के लिए बाहर का रास्ता नापना पड़ा। सोमवार को अस्पताल आने वालों में ज्यादातर मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार, पेट व सिर दर्द आदि से पीड़ित थे। पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद मिले। इधर सीएमओ डॉ.उषा गुंज्याल ने कहा कि मुनस्यारी अस्पताल के स्टाफ की कमी दूर कर व्यवस्थाओं को शीघ्र ही सामान्य किया जाएगा। बता दें कि यहां डॉक्टरों के नौ पद सृजित हैं, लेकिन तैनाती एक की भी नहीं है। वहीं अस्पताल के अभिलेखों के हस्तांतरण की प्रक्रिया को भी एक माह में पूरा करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed