{"_id":"5aedeb1d4f1c1b23338b6ceb","slug":"101525541661-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को जेल
Updated Sat, 05 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पुलिस ने बेड़ीनाग में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म प्रयास के आरोपी सेवानिवृत्त एडीओे को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
शनिवार को बेड़ीनाग पुलिस ने आरोपी एडीओ भाष्करानंद पंत को सत्र न्यायालय में पेश किया। पत्रावलियों के अवलोकन के बाद अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। इसके बाद आरोपी को पिथौरागढ़ हवालात में डाल दिया गया। बता दें कि पहली मई को बेड़ीनाग में एक नेपाली मूल के दंपति की पांच साल की मासूम से दुष्कर्म के प्रयास की घटना सामने आई थी।
पीड़ित परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन मई को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को पीड़ित बच्ची का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। इसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। थाना अध्यक्ष बलवंत सिंह कंबोज ने बताया कि मामले की विवेचना महिला एसआई कंचन कैड़ा को सौंपी गई है।