{"_id":"5ab68c1b4f1c1ba2238b708b","slug":"101521912859-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतों से गुजरती हाइटेंशन लाइन खतरा बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतों से गुजरती हाइटेंशन लाइन खतरा बनीं
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। वड्डा के पास मकानों की छत से गुजरती 11 केवी की हाइटेंशन लाइन लोगों के लिए खतरा बनी हुई है। विभाग लाइन को हटाना संभव नहीं बता रहा है।
वड्डा कस्बे में रघुवीर सिंह बिष्ट, विपिन पांडे, कुंडल सिंह, गुसाईं सिंह, किशन सिंह और बसंत सिंह बोहरा के मकानों की छत से हाइटेंशन लाइन गुजरती है। इस लाइन से मसानीगाड़ के पास लगे ट्रांसफार्मर से होते हुए बड़ालू कस्बे को बिजली आपूर्ति की जाती है। विपिन पांडे का कहना है कि बिजली के तार घरों के आसपास लटक रहे हैं। कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है।
बताया कि तीन महीने पहले वित्त मंत्री प्रकाश पंत को इस समस्या से अवगत कराया। मंत्री के आदेश पर विभाग ने 16 जनवरी को लिखे पत्र में सर्वे करने की बात कही, लेकिन अब तक सर्वे नहीं किया गया। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता नितिन सिंह गर्खाल का कहना है कि इस स्थान पर लाइन बिछने के बाद मकान बने हैं। लाइन शिफ्ट नहीं हो सकती। प्लास्टिक कोटेड तार लगाने का इस्टीमेट शासन को भेजा जा रहा है। धन मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।