फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   लोनिवि ने नौ साल बाद भी नहीं दिया जमीन का मुआवजा

लोनिवि ने नौ साल बाद भी नहीं दिया जमीन का मुआवजा

Fri, 16 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
लोनिवि ने नौ साल बाद भी नहीं दिया जमीन का मुआवजा
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। गोवर्सा-ख्वांकोट सड़क को बने नौ वर्ष हो चुके हैं, लेकिन लोनिवि के अस्कोट डिवीजन ने अब तक किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा नहीं दिया है। इस पर ग्राम प्रधान ने डीएम कार्यालय में धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


आठ किमी लंबी सड़क के किलोमीटर 3 और 5 में कोटली निवासी श्याम दत्त, जगत सिंह, हयात सिंह, नारायण सिंह, गंगा पुनेठा, महेश चंद्र, पूर्णी पुनेठा, विक्रम सिंह, हरी दत्त, बसंत बल्लभ की 50 नाली कृषि योग्य भूमि कटी थी। कई फलदार पेड़ भी सड़क की भेंट चढ़े, लेकिन लोनिवि ने किसानों को जमीन का मुआवजा नहीं दिया। किसानों का कहना है कि मुआवजे के लिए कई चक्कर लोनिवि के अस्कोट डिवीजन के लगा दिए हैं, लेकिन विभाग मुआवजा नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान नवीन पुनेठा ने डीएम को पत्र भेजकर किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। कहा है कि मुआवजा नहीं मिला तो किसानों को साथ लेकर डीएम कार्यालय के प्रांगण में धरना दिया जाएगा। उधर, लोनिवि अस्कोट डिवीजन के अधिशासी अभियंता आईए शेख का कहना है कि भूमि के मालिकों को पुराने रेट से मुआवजा दिया जा रहा था, उन्होंने नहीं लिया। नए रेट से मुआवजा देने की मंजूरी मिल गई है। जल्द मुआवजा बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed