{"_id":"5a0495374f1c1bdb538bc128","slug":"101510249783-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरदोत्सव के दौरान पुलिस गश्त तेज की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरदोत्सव के दौरान पुलिस गश्त तेज की जाए
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के वरिष्ठ नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक अजय जोशी से मुलाकात कर शरदोत्सव के दौरान रात्रि गश्त तेज करने की मांग की है। कहा है कि देर रात कार्यक्रम देखकर लौटने वालों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाय। जिन गलियों में प्रकाश की व्यवस्था नहीं है, उनमें प्रकाश व्यवस्था करने के लिए नगरपालिका से आग्रह किया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि शरदोत्सव के दौरान रात्रि गश्त को तेज किया जाएगा। नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने, शाम के समय तेज गति से वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाने की मांग भी वरिष्ठ नागरिकों ने की। एसपी ने यातायात प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि इस तरह की अव्यवस्था को तत्काल सुधारा जाए। एसपी से मिलने वालों में वरिष्ठ नागरिक कुंदन राम आर्य, पीडी भट्ट, बीबी भट्ट, प्रेम सिंह बिष्ट आदि थे।