{"_id":"59f0c8074f1c1b97678b756b","slug":"101508952071-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में चलेगा तहसील कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में चलेगा तहसील कार्यालय
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनालीछीना के खाली पड़े पुराने भवन के उपयोग के लिए किए जा रहे प्रयासों को अब सफलता मिल गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इस भवन में कनालीछीना तहसील कार्यालय संचालित करने की अनुमति दे दी है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने इसके लिए सकारात्मक पहल की और जिलाधिकारी सी रविशंकर ने इसके आदेश जारी कर दिए।
कनालीछीना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का निर्माण होने के बाद से पुराना भवन खाली पड़ा था। दूसरी तरफ तहसील का कार्यालय सिर्फ एक कमरे में संचालित हो रहा था। जिला पंचायत सदस्य किशन सिंह भंडारी ने स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन का तहसील कार्यालय के रूप में उपयोग करने के लिए छह माह पहले से प्रयास शुरू कर दिए थे। बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उषा गुंज्याल ने इस आशय का आदेश जारी करते हुए कहा है कि कनालीछीना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन तहसील कार्यालय के उपयोग के लिए हस्तांतरित किया गया है।
भवन हस्तांतरण के बाद बिजली, पानी एवं अन्य देयकों का भुगतान तहसील कार्यालय की ओर से किया जाएगा। भवन में रंगरोगन और अन्य आवश्यक मरम्मत भी तहसील कार्यालय की ओर से ही की जाएगी। तहसील के भवन का निर्माण होने या स्वास्थ्य विभाग को इस भवन की भविष्य में जरूरत होने पर इसे खाली करना पड़ेगा।
विज्ञापन
छह माह की मेहनत रंग लाई
जिला पंचायत सदस्य किशन सिंह भंडारी का कहना है कि भवन हस्तांतरण के लिए छह माह से जो प्रयास किए थे, वह सफल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को ऐसे खाली पड़े भवनों का सरकारी प्रयोजन के लिए उपयोग करना चाहिए। इससे भवन की सुरक्षा भी होगी और दूसरे विभागों को सुविधा मिल जाएगी। अब तहसील के काम के लिए आने वालों को काफी सुविधा मिल जाएगी।
यह कदम स्वागत योग्य
कनालीछीना व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक सिंह का कहना है कि प्रशासन का यह कदम स्वागत योग्य है। एक तरफ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का उपयोग हो जाएगा और दूसरी तरफ तहसील के कामकाज में आसानी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि तहसील के भवन का निर्माण जल्दी किया जाना चाहिए। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के इस भवन का बाद में भी उपयोग करना चाहिए।