{"_id":"59e783534f1c1ba7678b6819","slug":"101508344659-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल में रियांसी की टीम ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल में रियांसी की टीम ने दर्ज की जीत
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत झौलखेत खेल मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रियांसी की टीम ने जीआईसी मूनाकोट की टीम को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
रियांसी की तरफ से मोहित धामी और गौरव कुमार ने एक-एक गोल किया। जीआईसी की टीम कोई गोल नहीं कर पाई। रियांसी की टीम के रोहित खड़ायत को मैन ऑफ द मैच और जीआईसी के हिमांशु कार्की को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान टेक बहादुर खड़ायत ने विजेता, उपविजेता और निर्णायकों को सम्मानित किया। इस मौके पर फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष प्रकाश भंडारी, फुटबाल प्रशिक्षक देवेंद्र सिंह रावत, दलीप चंद, देवराज खड़ायत, जीवन खड़ायत, प्रवीण बिष्ट, त्रिलोक सिंह खड़ायत, राजेंद्र खड़ायत आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता में 17 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों ने भाग लिया।