{"_id":"59a6f9e04f1c1b04278b48c4","slug":"101504115168-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर में काम ठप, लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर में काम ठप, लोगों ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। इंटरनेट सेवा में खराबी के कारण थल के उपडाकघर में दो महीने से काम ठप पड़ा है। इससे आक्रोशित लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। कहा कि इतने लंबे समय तक इंटरनेट सेवा में आई खराबी को दूर न करना लापरवाही है। इससे हो रहे नुकसान की भरपाई संबंधित विभाग से की जानी चाहिए। बताया गया कि उपडाकघर में इंटरनेट सेवा के संचालन के लिए गोचर स्थित बीएसएनएल के टेलीफोन एक्सचेंज से लाइन दी गई है। इस लाइन में दो महीने से खराबी आई हुई है। डाककर्मियों ने विकल्प के तौर पर निजी कंपनी के इंटरनेट का प्रयोग शुरू किया, लेकिन वह भी काम नहीं कर रहा है।
उपडाकघर में जमा, निकासी का काम पूरी तरह बंद है। बचत एजेंट रोज धनराशि जमा कराने के लिए उपडाकघर पहुंचते हैं, लेकिन उनको निराश लौटना पड़ रहा है। गुस्साए लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। कहा कि इतने बड़े इलाके के एकमात्र उपडाकघर में बरती जा रही अव्यवस्था की तरफ देखने वाला कोई नहीं है। उपडाकघर की लाइन की देखरेख करने वाले विनोद रमोला ने बताया कि जल्द ही तकनीशियनों की टीम खराबी को दूर करेगी। पोस्टमास्टर हरीश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि इंटरनेट सेवा न होने से काफी नुकसान हो रहा है और खाताधारक परेशान हैं।
इस समस्या की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। प्रदर्शन में गिरीश पुनेठा, सीमा बिष्ट, कमला वर्मा, इंद्रा देउपा, मोतिमा नेवे, चंद्रमोहन पांगती, मोहित वर्मा, नेत्र सिंह मेहता आदि शामिल थे। उपडाकघर में बुधवार को भी काम बंद रहा। उपडाकघर में आए खाताधारकों को निराश लौटना पड़ा।