{"_id":"598b488b4f1c1b081a8b47cf","slug":"101502300299-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयकोट के दस परिवार खतरे की जद में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयकोट के दस परिवार खतरे की जद में आए
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। पांगला के पास जयकोट गांव के तल्लाभवानी तोक में रहने वाले दस परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। गस्कू से कुरीला तक पीएमजीएसपाई के तहत बन रही सड़क का सारा मलबा तल्लाभवानी तोक में पट रहा है। इस कारण सभी घरों में मलबा घुसने लगा है। तहसील मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस गांव के लोग बारिश के मौसम में भारी दहशत में आ गए हैं।
गांव के सामाजिक कार्यकर्ता जनक सिंह बिष्ट ने बुधवार को तहसील मुख्यालय आकर एसडीएम आरके पांडे को खतरे से घिरे लोगों की सूची दी। कहा कि इन परिवारों को अन्यत्र बसाया जाना जरूरी है। एसडीएम ने कहा कि राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है और जल्द ही इन परिवारों को शिफ्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मलबा डंपिंग जोन में डाला जाए।
यदि गांव की तरफ मलबा फेंका गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। खतरे से घिरे परिवारों में कमलापति जोशी, देवेंद्र सिंह, शेर सिंह, मान सिंह, परम सिंह, कल्याण सिंह, हरीदत्त जोशी, दलीप सिंह, हर्षावती देवी और चंद्र सिंह शामिल हैं। इलाके में रोज भारी बारिश हो रही है। इस कारण लोगों का भय बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
धारचूला-तवाघाट हाइवे तीन घंटे बंद रहा
धारचूला। धारचूला-तवाघाट हाइवे पर रौंगती नाला के पास मलबा आने से बुधवार दोपहर 12 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक बंद रहा। बताया गया कि रौंगती नाले के पास लगातार पत्थर गिर रहे हैं और गंभीर खतरा बना है। धारचूला से तवाघाट के बीच वाहनों की आवाजाही बंद होने से लोगों को काफी देर तक परेशानी उठानी पड़ी। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार सड़क खोलने के लिए सीमा सड़क संगठन की जेसीबी और मजदूर तैनात कर दिए। तीन घंटे में यातायात बहाल कर दिया।