{"_id":"597f6f7b4f1c1bc90b8b4578","slug":"101501523835-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश मानसरोवर यात्रियों का 13वां दल भी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश मानसरोवर यात्रियों का 13वां दल भी रवाना
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर यात्रियों के 13वें दल का सोमवार को डीडीहाट और मिर्थी में भव्य स्वागत किया गया। डीडीहाट पर्यटक आवासगृह में यात्रियों को दोपहर भोजन में भट की दाल, खीर, रायता और चटनी परोसी गई। इस दल के यात्री काफी उत्साह में हैं।
यात्रा दल के जनसंपर्क अधिकारी अन्वेष शरद वागा ने बताया कि दल के 46 यात्री सावन में कैलाश पर्वत और ऊं पर्वत के दर्शन को लेकर काफी उत्साहित हैं। दल का डीडीहाट पर्यटक आवास गृह में प्रबंधक आनंद आर्या के नेतृत्व में स्वागत किया गया। अल्प विश्राम के बाद दल आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी पहुंचा। जहां दल का सेनानी महेंद्र प्रताप ने स्वागत किया। आईटीबीपी में यात्रियों के स्वागत के लिए छलिया दल भी मौजूद रहा। छलिया दल के साथ कई यात्री नृत्य करते नजर आये। यहां यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र के पैदल रास्तों और बदलते मौसम में बचाव के उपायों की जानकारी दी। उसके बाद दल आधार शिविर धारचूला को रवाना हुआ। वहीं यात्रियों का नौवां दल वापसी में बूंदी, दसवां दल कुगूं, ग्यारहवां दल तिब्बत तकलाकोट और 12वां दल गुंजी पहुंच चुका है। 13वें दल का आईटीबीपी में स्वागत करने वालों में सहायक सेनानी कुलदीप सिह, हरवंश लाल, डॉ. राहुल रावत, डॉ. गिरीश सिंह, डॉ. दीपोक गोगई, विक्रांत बिष्ट मौजूद थे।