{"_id":"d9290b11233cc2811b770f9593640bba","slug":"100-will-participate-in-the-international-paragliding-pilot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग में भाग लेंगे 100 पायलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग में भाग लेंगे 100 पायलट
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Wed, 02 Mar 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
14 मार्च से यहां शुरू हो रही अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के 100 पायलट हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर यहां हुई बैठक में जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं सात मार्च तक दुरुस्त कर ली जाए। नैनीसैनी से कनारीपाभै तक की सड़क उससे पहले ठीक कर ली जाएगी। देवत स्थित अस्पताल में पर्याप्त दवाएं रखने को कहा गया है। आपदा प्रबंधन विभाग पांच रेस्क्यू टीम तैयार करेगी।
नैनीसैनी हवाईपट्टी में जेनरेटर की व्यवस्था रहेगी। नगरपालिका से कहा गया है कि वह पैराग्लाइडिंग वाले स्थानों में अस्थायी टॉयलेट तैयार कर ले। डीएम ने कहा कि इतने बड़े आयोजन को बेहतरीन तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को सहयोग करना होगा और समय पर सारी व्यवस्थाएं ठीक करनी होंगी। पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सचिव शंकर सिंह ने बताया कि कुल 40 विदेशियों समेत 100 पायलटों ने प्रतियोगिता में शामिल होने की सहमति दे दी है। इनके आवास और भोजन की व्यवस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम करेगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा, सीडीओ विनोद गोस्वामी, सीएमओ डा. आरएल साह, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, एसडीएम अनुराग आर्य, लोनिवि के ईई एनसी जोशी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी थे।