फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   100 people are still trapped

दारमा घाटी में अब भी फंसे हैं 100 लोग

Fri, 03 Jul 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Fri, 03 Jul 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन

रास्ते और पुल बहने के कारण दारमा घाटी के कई गांवों में अब भी 100 लोग फंसे हैं, जिन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं। वहीं शुक्रवार को मौसम में सुधार आते ही हेलीकाप्टर से दारमा घाटी के लिए उड़ान भरी। तिदांग, ढाकर, गो और चल गांव में फंसे 48 लोगों को हेलीकाप्टर से धारचूला लाया गया।

विज्ञापन


एसडीएम एके पांडे ने बताया कि दारमा घाटी में रास्ते और पुल बहने से लोगों के सामने आवागमन की समस्या आ गई थी। गांवों में पूजा तथा छुट्टी बिताने के लिए गए लोग रास्ते टूटने से नहीं आ पा रहे थे। इनको निकालने का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि दारमा घाटी से जो भी लोग धारचूला आना चाहते हैं उनको हेलीकाप्टर से लाया जाएगा। इधर, चल निवासी मीना देवी ने आरोप लगाया कि हेलीकाप्टर के पायलट अपनी मर्जी से उड़ान भर रहे हैं। फंसे हुए लोगों को लाने में रुचि नहीं दिखाई जा रही है। रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष अशोक नबियाल ने कहा कि व्यवस्थित तरीके से लोगों को निकालने का काम किया जाए।
विज्ञापन


रालम में फंसे लोग अभी नहीं निकले
मुनस्यारी। पातो गांव से रालम गांव गए 83 लोगों को निकालने का अब तक कोई प्रयास नहीं किया गया है। लिंगुरानी पुल बहने से यह लोग फंसे हुए हैं। इनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे हैं। पातो गांव के ईश्वर सिंह ने शुक्रवार को फिर एसडीएम से मांग की कि फंसे लोगों को निकालने के लिए तत्काल हेलीकाप्टर की व्यवस्था की जाए। प्रशासन अभी हेलीकाप्टर से लोगों को लाने की व्यवस्था नहीं कर पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed