फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   10 thousand population did not get water

आंवलाघाट से पानी लिफ्ट न होने से 10 हजार की आबादी को नहीं मिला पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
10 thousand population did not get water
घंटाकरण, खड़कोट, लुंठ्यूड़ा, बैंक रोड इलाके में सोमवार को पानी वितरित न होने से करीब 10 हजार की आबादी परेशान रही। जल संस्थान के अनुसार आंवलाघाट योजना से पानी न मिलने से यह दिक्कत आई।
विज्ञापन

इन इलाकों को सुबह की पाली में पानी मिलता है। सोमवार सुबह भी लोग सुबह 7 बजे पानी आने का इंतजार करते रहे लेकिन पानी नहीं आया। कई घंटे तक पानी का इंतजार करने के बाद लोगों ने हैंडपंप, नौले-धारे को दौड़ लगाई। कई लोगों ने रविवार के बचत पानी से काम चलाया। लोगों ने पानी की सप्लाई न होने से लोगों में नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

पानी न आने से लोगों के अन्य कार्य प्रभावित हुए। लोगों का दिन पानी का ही इंतजाम करने में गुजर गया। कड़ाके की ठंड में पानी का इंतजाम करने में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों ने नियमित रूप से पानी की सप्लाई करने की मांग की है। आंवलाघाट से 6 एमएलडी पानी की सप्लाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जल संस्थान के अवर अभियंता चंद्रमोहन चनकन्याल ने बताया कि विद्युत आपूर्ति में आए व्यवधान के कारण रविवार को आंवलाघाट पेयजल योजना से पानी पंप नहीं हो पाया। इस कारण सोमवार को घंटाकरण, सेरा खड़कोट, लुंठ्यूड़ा, बैंक रोड इलाके में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। इन इलाकों को मंगलवार को पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed