फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   10 high mast lights in the city are bad

Pithoragarh News: नगर में लगी 10 हाईमास्ट लाइटें खराब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
10 high mast lights in the city are bad
पिथौरागढ़ नगर के सिल्थाम में लगी हाइमास्ट लाइट लंबे समय से खराब चल रही है। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर में लगी 10 हाईमास्ट लाइटें छह माह से खराब पड़ी हैं। इसके अलावा नगर में लगी करीब 100 से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं। इस कारण लोगों को रात्रि में आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पालिका ने करोड़ों रुपये खर्च कर नगर के सिल्थाम, पालिका तिराहा, अपटेक तिराहा, पिथौरागढ़ घंटाघर, विजडम तिराहा सहित 10 स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगाई थीं जो छह माह से अधिक समय से खराब पड़ी हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा टकाना में लगी हाईमास्ट लाइट घंटाघर के निर्माण के दौरान वहां से हटा दी गई थी। अब भी उस हाईमास्ट लाइट का पोल सड़क किनारे पड़ा है। जो हाईमास्ट लाइटें खराब पड़ी हैं उन्हें ठीक करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7500 से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगी हैं नगर में
पिथौरागढ़। पालिका क्षेत्र के 20 वार्डों में 7500 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। सभी लाइटें नगर की मुख्य सड़कों, नगरपालिका क्षेत्र के मोहल्लों के विद्युत पोलों और घरों की छतों पर लगी हैं। इनमें से करीब सौ स्ट्रीट लाइटें तीन माह से खराब पड़ी हैं। लोगों ने लाइटों को शीघ्र ही ठीक करने की मांग की है। संवाद

खराब पड़ी हाईमास्ट लाइटों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी और उन्हें जल्द ठीक किया जाएगा। नगर के वार्डों में लगी छोटी लाइटों को सुधारने का कार्य किया जा रहा है। -राजदेव जायसी, ईओ नगर पालिका पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed