फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Photographers are Upset in rishikesh

‘स्माइल प्लीज’ कहने को नहीं है कोई...!

Tue, 09 Jul 2013 08:02 PM IST
ऋषिकेश/नरेश थपलियाल
ऋषिकेश/नरेश थपलियाल Updated Tue, 09 Jul 2013 08:02 PM IST
विज्ञापन
Photographers are Upset in rishikesh

लक्ष्मणझूला,रामझूला में आने वाले पर्यटकों और यात्रियों को ‘स्माइल प्लीज’ बोलकर उनकी तस्वीरें खिंचने वाले फोटोग्राफरों के चेहरे मुरझाए हुए हैं। केदारघाटी की दैवी आपदा के बाद क्षेत्र में पड़े सैलानियों के अकाल ने उनके व्यवसाय को चौपट कर दिया है।

विज्ञापन


1988 से स्वर्गाश्रम क्षेत्र में फोटोग्राफी व्यवसाय से जुड़े प्रोफेशनल फोटोग्राफरों के सामने रोजी रोटी का संकट गहराने लगा है। रामझूला और लक्ष्मणझूला में कैमरे गले में टांगकर लगभग 20 दिनों से यात्रियों की बाट जोह रहे छायाकारों के पास अब फोटो खिंचवाने कोई नहीं आ रहा है। क्षेत्र में पर्यटकों और यात्रियों का आवागमन बंद होने से उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन


कैमरा उतार हल पकड़ना मजबूरी
यहां कार्य करने वाले यमकेश्वर ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों के कई छायाकारों का कहना है यही हाल रहा, तो वह मजबूरी में गले से कैमरे उतारकर हाथों में हल पकड़ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि उन्होंने पर्यटकों के पलायन से पैदा हुई आर्थिक तंगी से इस हाल में रहने की बजाए गांव में जाकर पुस्तैनी खेती करने का निर्णय लिया है। स्थिति सामान्य होते ही फिर से लक्ष्मणझूला, रामझूला पहुंचकर इस कार्य में जुटेंगे।

समझिए छायाकार का दर्द

फोटोग्राफर हर्षमणी सेमवाल, धर्मपाल नेगी, विक्रम सिंह रावत, सोहन लाल कंडवाल, मनोहर लाल थपलियाल ने बताया कि उनकी रोजी रोटी ही पर्यटकों से चलती है। पहले वे प्रतिदिन लगभग पांच सौ रुपया कमा लेते थे, मगर जब से केदारनाथ में तबाही मची है, लोग स्वर्गाश्रम आने से कतराने लगे हैं।


खबरों पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें


वे कई वर्षों से इस क्षेत्र में कार्यरत हैं मगर, ऐसा सन्नाटा पहले कभी नहीं देखा। सुनसान पड़े रामझूला, लक्ष्मणझूला पुलों पर अब फोटो खिंचने वाले तो हैं मगर खिंचवाने वाला कोई नहीं। जिसके कारण उनके सामने जीवनयापन करना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed