फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   people pray for uttarakhand

परवरदिगार! उत्तराखंड की मुसीबतें दूर कर

Tue, 25 Jun 2013 10:41 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Tue, 25 Jun 2013 10:41 AM IST
विज्ञापन
people pray for uttarakhand

शब-ए-बराअत के मौके पर मसजिदों में उत्तराखंड की हिफाजत के लिए दुआएं हुईं। मसजिदों में दुआ की गई कि ‘ऐ परवरदिगार! हमारे उत्तराखंड की हिफाजत फरमा दे।

विज्ञापन


मौला! बलाओं, आफत को दूर कर दे। पहाड़ों पर जो फंसे हैं, उनकी मुसीबतें दूर कर। जिंदगियों की हिफाजत फरमा और लोगों को अपने घरों में पहुंचने की तौफीक फरमा दे।’
विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासिमी ने पलटन बाजार की मसजिद में दुआ कराई। इसके अलावा हर मसजिद में जल प्रलय से पहाड़ों में रहने वालों और वहां पर फंसे तीर्थ यात्रियों के लिए दुआ की गई।

दुआएं की जा रही हैं
शहर काजी मौलाना कासिमी ने बताया कि जब से आफत आई है सभी मसजिदों पर बराबर दुआएं की जा रही हैं। अल्लाहताला सारे लोगों की हिफाजत करे और उन्हें नेक रास्ते पर चलने की तौफीक अता फरमाए जिससे समाज में खुशहाली हो।


उन्होंने बताया कि शब-ए-बराअत पाक रात को कहते हैं। इसमें सारा वक्त इबादत में गुजारा जाता है। इस रात की इबादत का बहुत सबाब होता है। अल्लाहताला अपने बंदों की दुआएं कुबूल फरमाता है। लोग अपने आमाल को भी सुधारें। बड़ों का अदब करें और मां-बाप का कहना मानें।

बुजुर्गों की कब्रों पर फातिहा पढ़ी
लोगों ने सूरज ढलने के बाद कब्रिस्तानों में जाकर अपने बुजुर्गों की कब्रों पर फातिहा पढ़ी। इसके बाद मसजिदों में सारी रात इबादत में गुजारी। अल्लाह से गिड़गिड़ाकर गुनाहों की माफी के लिए दुआ की गई। शब-ए-बराअत के मौके पर चंदरनगर स्थित मसजिद में जलसे का आयोजन किया गया था।

इसमें मौलाना शमशुद्दीन चतुर्वेदी, मुफ्ती मोहम्मद सादिक और अन्य उलेमा ने बयान फरमाया। दुआ में उत्तराखंड के साथ पूरे मुल्क में खुशहाली और अमन-चैन की दुआ हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed