नेहरू युवा केंद्र पौड़ी की ओर से थलीसैंण की ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत बालक व बालिका वर्ग में कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबीकूद, वॉलीबाल आदि प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में युवा मंडल पैठाणी, बांजकोट, थलीसैण, चौंरा, सलोन, तरपालीसैण, जखोला, कैन्यूर, गीड़गांव, हरतल, कोकली की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान हुई कबड्डी प्रतियोगिता में युवा मंडल पैठाणी विजेता बना।
ब्लाक थलीसैंण के राठ महाविद्यालय पैठाणी खेल मैदान में आयोजित ब्लाक स्तरीय खेलकूद का शुभारंभ वीपीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डा. गोपेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। साथ ही उनमें लक्ष्य हासिल करने का जज्बा भी पैदा करते हैं। प्रतियोगिता में खेलो की शुरुआत कबड्डी बालक वर्ग से हुई, जिसमें युवा मंडल पैठाणी विजेता और युवा मंडल सलोन उपविजेता बना। वॉलीबाल प्रतियोगिता में युवा मंडल पैठाणी ने बांजकोट को 21-13 से हराया। लंबीकूद में ग्राम पैठाणी के अजय गुर्साइं प्रथम, बांजकोट गांव के लक्ष्मण सिंह द्वितीय व बांजकोट के ही विजय भंडारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में युवा मंडल तरपालीसैंण विजेता और थलीसैंण उपविजेता रहे। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में कैन्यूर गांव की लक्ष्मी पहले, कविता दूसरे व नेहा तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी पारस रावत ने किया। खेलो की विजेता टीम और खिलाड़ियों को टी-शर्ट, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चंदन सिंह, महेंद्र कुमार, स्वयंसेवी ज्योति, अमित बड़थ्वाल, सुनील कुमार, मीनाक्षी बिष्ट, दीपा, सचिन तोमर, प्रमेंद्र सिंह और अजरुद्धीन अंसारी आदि मौजूद रहे।