फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Youth returning from marriage dies in road accident

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 16 Oct 2021 06:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Youth returning from marriage dies in road accident
मुख्यालय पौड़ी में कोटद्वार रोड पर शुक्रवार रात एक स्कूटी पैराफिट से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। युवक शादी समारोह से लौट रहा था। युवक की मौत के बाद पौड़ी के युवाओं में शोक की लहर है।
विज्ञापन

पौड़ी के सेंट थॉमस स्कूल मोहल्ला निवासी दीपक राणा (25) पुत्र चंद्रशेखर राणा शुक्रवार को बंगर गांव में शादी समारोह में शामिल होने गया था। वह स्कूटी से घर लौट रहा था। घर से करीब एक किलोमीटर पहले कोटद्वार रोड पर छतरीधार में दीपक की स्कूटी सड़क के पैराफिट से जा टकराई और वह सड़क से नीचे गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से आ रहे कुछ युवाओं ने दीपक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया। उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल पौड़ी विनोद गुसाई ने बताया कि युवक को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया था, लेकिन एम्स पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। युवक के साथी मोहित सिंह ने बताया कि हादसे में दीपक के सिर पर गंभीर चोट आई थी। उसके मुंह, नाक व कान से लगातार खून बह रहा था। उन्होंने बताया कि दीपक के पिता ठेकेदारी करते हैं और उसके दो बड़े भाई हैं। घटना के बाद परिवार सदमे है, जबकि युवाओं में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed