{"_id":"60c60cc18ebc3e2e3545c1da","slug":"youth-jumped-in-alaknanda-from-kirtinagar-ghat-shrinagar-news-drn3814524173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्तिनगर घाट से युवक ने अलकनंदा में मारी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्तिनगर घाट से युवक ने अलकनंदा में मारी छलांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज मेरा आखिरी दिन है। मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना। यह कहकर घर से निकले पौड़ी के बलमणा (कोट) गांव के 26 वर्षीय युवक ने कीर्तिनगर स्थित नमामि गंगे घाट से अलकनंदा नदी पुल से छलांग मार दी। पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है। अजय रावत पुत्र बलवीर सिंह अपने गांव में बकरी पालन का काम करता है। वह गांव में अकेले रहता है। पिता फौज में नौकरी करते हैं और बड़ा भाई अंकुर श्रीनगर के डांग मोहल्ले में रहता है।
कोतवाल कीर्तिनगर रविंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम को गांव में पूजा थी। तब तक अजय सामान्य था। शनिवार सुबह उठकर वह बोलने लगा कि आज उसका आखिरी दिन है। पूर्वाह्न लगभग साढ़े 11 बजे वह बाइक पर निकला तो एक ग्रामीण ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका। कुछ गड़बड़ होने की आशंका पर उसके चचेरे भाई ने अपने ताऊ के लड़के को यह वाकया बताया। इसपर उन्होंने उसके भाई अंकुर को सूचना देकर उसे खोजने की बात कही। खोजबीन करते हुए वह कीर्तिनगर के मलेथा तक पहुंच गए। वापसी में उन्होंने अजय की बाइक पौड़ी जिले के बिलकेदार में खड़ी देखी। जब वह नदी पार बिलकेदार की ओर आए तो उन्होंने अजय को कीर्तिनगर के नमामि गंगे घाट पर बैठे देखा। अंकुर और उसका ताऊ का बेटा घाट पर पहुंचे। अजय ने उनको पास आते देख नदी में छलांग मार दी।