{"_id":"6797c07cb3cc361cc905b848","slug":"youth-from-bijnor-accused-of-driving-away-his-daughter-pauri-news-c-5-1-gkp1010-604797-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बिजनौर के युवक पर लगाया बेटी को भगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बिजनौर के युवक पर लगाया बेटी को भगाने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। मुख्यालय की पौड़ी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एक राजस्व गांव निवासी एक व्यक्ति ने यूपी के बिजनौर निवासी एक युवक पर बेटी को झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। राजस्व पुलिस ने पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तहसील पौड़ी के पूर्वी मनियारस्यूं एक राजस्व क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने राजस्व पुलिस को इस संबंध में तहरीर सौंपी। जिसमें उसने बताया कि बिजनौर निवासी एक युवक उसकी 21 साल की बेटी को फुसलाकर व शादी का झांसा देकर भगा ले गया। बताया युवक इन दिनों अपने परिजनों के घर आया था। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए बेटी को वापस लाने की गुहार लगाई है। नायब तहसीलदार संजय नेगी ने बताया कि पिता की तहरीर पर बिजनौर निवासी सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन