फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   X-ray facility will start in CHC Kirtinagar from April

Pauri News: अप्रैल से सीएचसी कीर्तिनगर में शुरू होगी एक्स-रे सुविधा

Thu, 06 Feb 2025 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
X-ray facility will start in CHC Kirtinagar from April

विज्ञापन


श्रीनगर। सीएचसी कीर्तिनगर में वर्षों बाद मरीजों के लिए एक्स-रे की सुविधा की उम्मीद जगी है। टेक्नीशियन के पद सृजन की कार्यवाही के साथ ही अब जल्द ही तक्नीशियन की नियुक्ति की जाएगी। इसके बाद मरीजों को एक्स-रे के लिए श्रीनगर और कीर्तिनगर के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे। बल्कि यह सुविधा उन्हें कम शुल्क में सीएचसी में ही उपलब्ध हो जाएगी। कीर्तिनगर के कड़ाकोट, लोस्तु, बडियारगढ़, डागर, अकरी, बारजूला, हिंसरियाखाल, बागवान, चौरास क्षेत्र और पौड़ी जनपद के बिलकेदार, जनासू, नकोट सहित आस पास के करीब 200 से अधिक गांवों के मध्य में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए एक्स-रे की सुविधा न होने से उन्हें संयुक्त उप जिला अस्पताल श्रीनगर और बेस चिकित्सालय श्रीकोट के चक्कर काटने पड़ते थे। साथ ही मरीजों को नीजी केंद्रों में एक्स-रे की भारी कीमत चुकानी पड़ती है। लेकिन अब ग्रामीणों को यह सुविधा सीएचसी कीर्तिनगर में मिलेगी। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक तकनीकी से युक्त एक्स-रे कंप्यूटेड रेडियोग्राफी (सीआर) सिस्टम स्थापित किया गया है। सीएमओ टिहरी डॉ. श्याम विजय सिंह ने बताया कि अस्पताल में एक्स-रे के लिए कम्प्यूटेड रेडियोग्राफी की आधाुनिक मशीन पहुंच चुकी है। इससे मरीजों को रिपोर्ट के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बताया कि अगले माह विज्ञप्ति जारी कर तक्नीशियन की तैनाती की जाएगी। अब सीएचसी में अप्रैल से मरीजों को एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed