{"_id":"6ace71ca086738d2cd0f1170","slug":"students-will-dance-at-the-dandiya-night-shrinagar-news-c-5-1-drn1019-1089946-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: डांडिया नाइट में झूमेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: डांडिया नाइट में झूमेंगे छात्र
Tue, 13 Oct 2026 11:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शारदीय नवरात्र को लेकर गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में बुधवार को डांडिया नाइट आयोजित की जाएगी। छात्र संगठन की ओर से स्वामी मनमंथन प्रेक्षागृह के समीप मंदिर के पास होने वाला कार्यक्रम शाम छह बजे शुरू होगा।छात्रसंघ उपाध्यक्ष पुलकित अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं अपनी पसंद की पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर डांडिया और गरबा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में देश के विभिन्न हिस्सों से विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। ऐसे में घर से दूर रह रहे विद्यार्थियों को नवरात्र के उत्सव से जोड़ने और उन्हें अपने घर-परिवार की यादों से जुड़ाव महसूस कराने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।