फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Conveyed a message about being sensitive towards nature conservation.

Pauri News: प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलत रहने का दिया संदेश

Tue, 13 Oct 2026 11:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 13 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Conveyed a message about being sensitive towards nature conservation.
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के वानिकी एवं प्राकृतिक संसाधन विभाग के एमएससी वानिकी तृतीय सेमेस्टर के छात्रों ने अपने चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण कर हिमालयी पारिस्थितिकी, जैव विविधता एवं वन्यजीव संरक्षण से संबंधित जानकारियां प्राप्त कीं। भ्रमण के दौरान छात्रों ने ट्रेकिंग स्थल पर स्वच्छता अभियान भी चलाया। छात्रों ने मार्ग में बिखरे प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर उसका उचित निष्पादन किया। शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत छात्रों ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान का भी दौरा कर ज़िपलाइनिंग जैसी साहसिक गतिविधि में भाग लेते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में साहसिक गतिविधियों को जाना। प्राध्यापक डॉ. एलएस कंडारी ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को वन एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, प्रबंधन तथा हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र की विविधताओं से प्रत्यक्ष रूप से रूबरू कराना था। यह शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के लिए सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने के साथ-साथ पर्यावरणीय उत्तरदायित्व और प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का महत्त्वपूर्ण माध्यम बनेगा। इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं सतत प्रबंधन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed