फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Workers' tin shed caught fire due to gas cylinder explosion

Pauri News: गैस सिलेंडर फटने से मजदूरों के टीनशेड में लगी आग

Thu, 16 Jan 2025 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Workers' tin shed caught fire due to gas cylinder explosion
श्रीनगर। तहसील कीर्तिनगर के मलेथा गांव में रेल परियोजना के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के कमरे में शाॅर्ट सर्किट के बाद गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। कोतवाल कीर्तिनगर देवराज शर्मा ने बताया कि मलेथा में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां मजदूरों के रहने के लिए टीनशेड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कमरे में शाॅर्ट सर्किट के बाद रसोई गैस के सिलेंडर में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंचे अग्नि शमन सेवा श्रीनगर के लीडिंग फायर मैन संजय और फायर सर्विस के चालक सोनू कुमार सैनी ने बताया कि आग लगने से दो मोटर साइकिल आठ टीनशेड में लगे बेड के साथ मजदूरों का सामान, कपड़े, पैसे और सामूहिक भोजनालय में रखा राशन आदि जलकर राख हो गया। वहीं, कोतवाल ने बताया कि इस दौरान सभी लोग काम पर गए थे। जिससे किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि श्रीनगर से फायर सर्विस बुलाकर आग को बुझा लिया गया है। बाकी नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed