फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Hospitals ramp up preparations for swine flu.

Pauri News: स्वाइन फ्लू को लेकर अस्पतालों में तैयारी तेज

Wed, 26 Aug 2026 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 26 Aug 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Hospitals ramp up preparations for swine flu.
पौड़ी। जिले में स्वाइन फ्लू (इन्फ्लुएंजा एच1एन1) को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने बीमारी के सामान्य लक्षणों की जानकारी देते हुए समय पर पहचान और उपचार पर जोर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी में बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, नाक बहना, शरीर में दर्द और थकान को स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षणों में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मेघना असवाल ने बताया कि जनपद के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में स्वाइन फ्लू से निपटने की पूरी तैयारियां कर लीं हैं। संक्रमित व्यक्ति में लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टरों के परामर्श लेने के साथ ही आराम, पर्याप्त पानी, संतुलित आहार से राहत मिल सकती है। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने और संक्रमित होने पर आराम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पीपीई किट और एन-95 मास्क भी उपलब्ध रखने को कहा है। स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों की लगातार निगरानी की जाएगी। किसी क्षेत्र में मरीजों के समूह (क्लस्टर) सामने आने पर संक्रमण की रोकथाम के लिए तत्काल नियंत्रणात्मक उपाय किए जाएंगे। इसके लिए रैपिड रिस्पांस टीम गठित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed