फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Workers sitting on indefinite strike for not receiving honorarium since last four months

Pauri News: चार माह से मानदेय नहीं मिलने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे कर्मी

Wed, 03 Jul 2024 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 03 Jul 2024 05:57 PM IST
विज्ञापन
Workers sitting on indefinite strike for not receiving honorarium since last four months
जल संस्थान के फील्ड कर्मचारी 15 हजार मानदेय की कर रहे मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। विगत चार माह से मानदेय नहीं मिलने से आक्रोशित जल संस्थान के फील्ड कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने कहा कि मानदेय नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने संस्थान से न्यूनतम मानदेय 15 हजार रुपये देने की मांग की।

कर्मचारियों ने कहा कि गर्मी के मौसम में उन्होंने शहर में पेयजलापूर्ति सुचारु करने के लिए दिन रात काम किया। बावजूद उन्हें मानदेय भुगतान नहीं किया जा रहा। शहर में 40 से 45 कर्मचारी 10 से 15 सालों से नाममात्र मानदेय पर कार्य कर रहे हैं। वहीं संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके रॉय ने बताया कि सभी संबंधित फील्ड कर्मी ठेकेदार के लिए कार्य करते हैं। मानदेय बढ़ाने के लिए ठेकेदार से बात की जाएगी। हालांकि शहर में पानी की समस्या न हो इसके लिए फील्ड कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। इस मौके पर शिवचरण सिंह, राकेश चौहान, विमल मणी, महाराज सिंह, गोपीकिशन, पदम और विक्की आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed