फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Women victims of LUCC financial fraud stage protest

Pauri News: एलयूसीसी वित्तीय धोखाधड़ी पीड़ित महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 03 Dec 2025 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
Women victims of LUCC financial fraud stage protest
श्रीनगर। रोडवेज अड्डे के समीप पीपलचौरी में एलयूसीसी वित्तीय धोखाधड़ी पीड़ित महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पीड़ित महिलाओं ने कहा कि सरकार की ओर से अभी तक उनके पक्ष में ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। सीबीआई इस मामले को जल्द निस्तारित करे और पीड़ितों को राहत पहुंचाए।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में मौजूद आंदोलन का नेतृत्व कर रही सरस्वती देवी ने कहा कि श्रीनगर में उनका धरना बीते 259 दिनों से चल रहा है, लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली। ठगी का शिकार बनी महिलाओं के समक्ष अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है। पिछले लंबे समय से वह सरकार से उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग कर रहे हैं, बाावजूद सरकार लगातार उनकी उपेक्षा कर रही है। कहा यदि जल्द ही सरकार ने राहत नहीं दी तो उन्हें उग्र आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा। धरना प्रदर्शन में प्रीति रावत, गंगा भंडारी, शशि रवत, आरती रावत, बीना, भागीरथी, मुन्नी देवी, किरन, पूनम, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed