फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Women raised slogans against the government.

Pauri News: महिलाओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Sat, 01 Aug 2026 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 01 Aug 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Women raised slogans against the government.
फोटो
विज्ञापन

एलयूसीसी धोखाधड़ी : धरने के 500 दिन हुए पूरे, एक माह के अंदर भुगतान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। एलयूसीसी वित्तीय धोखाधड़ी मामले की पीड़ित महिलाओं के धरने को शनिवार को 500 दिन पूरे हो गए। इस उपलक्ष्य में पौड़ी अड्डा स्थित पीपलचौंरी में महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उनसे ठगी गई धनराशि का जल्द भुगतान कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा यदि शीघ्र उनका भुगतान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करेंगे।
धरने का नेतृत्व कर रहीं सरस्वती देवी ने कहा कि महिलाओं की ओर से लड़ी जा रही लंबी लड़ाई के बाद सरकार जागी है। अब उनकी ठगी गई राशि का भुगतान कराए जाने के लिए सरकार के स्तर से ठगी पीड़ित महिलाओं से फार्म भराए जा रहे हैं। इसके लिए मेरठ में रजिस्ट्रार को नियुक्त किया गया है जबकि राज्य के ठगी पीड़ितों के भुगतान के लिए उत्तराखंड में ही रजिस्ट्रार नियुक्त किया जाना चाहिए था। कहा कि बताया जा रहा है कि ठगी करने वालों की साढ़े तीन सौ करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है, सरकार इस संपत्ति को नीलाम कर तत्काल ठगी पीड़ितों का भुगतान कराए। इस मौके पर रेखा गोस्वामी, गंगा भंडारी, सरस्वती सजवाण, सीमा रावत, अरूणा, लक्ष्मी भट्ट, विद्या, हैप्पी पंवार, देवेश्वरी, बीना रावत, मीना रावत, जानकी बुटोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


---
शिक्षिका सृष्टि की मौत के दोषियों को मिले सजा
कीर्तिनगर ब्लॉक के रिंगोली इंटर कॉलेज में तैनात शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर एलयूसीसी पीड़ित महिलाएं भावुक हुईं। सरस्वती देवी ने सभ्य समाज में इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा की। उन्होंने सरकार से इस मामले की जांच गंभीरता से कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed