{"_id":"eb2211bdf59a7fe6017c14ff419626f9","slug":"women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से गिरकर महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Fri, 30 Jan 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड के डुमैला मल्ला गांव की एक महिला की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। महिला चारा पत्ति लेने जंगल में गई थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जमनोत्री देवी (40) पत्नी स्व. विजय सिंह निवासी डुमैला मल्ला बृहस्पतिवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ चारा पत्ति लेने जंगल गई थी।
जहां वह एक बांज के पेड़ पर चढ़कर टहनियां काट रही थी।
अचानक एक टहनी कटने के बाद महिला के सिर पर गिर गई। जिससेवह अपना संतुलन खो बैठी और पेड़ से नीचे गिर गई।
पेड़ से गिरकर महिला बुरी तरह घायल हो गई। उसके साथ की महिलाएं उसे किसी तरह से घर लाए। ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक केंद्र ले जाया गया।
जहां चिकित्सकों के महिला मृत घोषित कर दिया।
-----------
अनाथ हुए तीन बच्चे
ग्रामीणों के अनुसार महिला के पति का दो साल पहले ही बीमारी के चलते निधन हो गया था। महिला का पति प्राइवेट वाहन चालक था। महिला के दो बेटे और एक बेटी है। सबसे बड़ा बेटा आशीष सिह (19), अजय सिंह (16) और बेटी अवंतिका (14) है। महिला खेतीबाड़ी और पशुपालन से अपने तीनों बच्चों का भरण पोषण करती थी। पहले पिता और अब मां का साया उठने से तीनों बच्चे अनाथ हो गए। बताया जा रहा है कि फिलहाल बच्चों की देखभाल उसके चाचा और अन्य रिश्तेदार कर रहे हैं।