फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Women busy preparing for the Vaikuntha Chaturdashi fair.

Pauri News: बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तैयारी में जुटीं महिलाएं

Thu, 01 Oct 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 01 Oct 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Women busy preparing for the Vaikuntha Chaturdashi fair.
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले को लेकर महिला स्वयं सहायता समूहों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों की बिक्री करने के लिए समूहों की महिलाएं अभी से घरेलू और हस्तनिर्मित सामान तैयार करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में करीब 39 महिला स्वयं सहायता समूह अलग-अलग गतिविधियों से जुड़े हैं। इनमें नागेश्वर, भागीरथी, अलकनंदा, मा नंदा, मां धारी, ज्वाल्पा और शिवशक्ति समेत कई समूह शामिल हैं। इन समूहों की महिलाएं पापड़, अचार, नमकीन, मटरी सहित विभिन्न खाद्य उत्पादों के अलावा बुनाई, पेंटिंग और अन्य हस्तनिर्मित सामान भी तैयार करती हैं। अब बैकुंठ चतुर्दशी मेले को देखते हुए समूहों की महिलाएं स्टॉलों के लिए सामान तैयार करने में जुटी हैं। ब्लॉक स्तर पर कार्यरत कोऑर्डिनेटर सनी शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में करीब 39 महिला स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं। बैकुंठ चतुर्दशी मेले को लेकर कई समूहों की महिलाएं स्टॉल लगाने और अपने उत्पादों की बिक्री की तैयारी कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed